हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो भाइयों समेत 3 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में किया गिरफ्तार
निकाय चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो भाइयों समय 3 को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 5 बजे करीब जारी किए गए प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि टीबड़ी से 2 भाई ग्लोब और अंतरिक्ष जबकि विष्णुलोक कॉलोनी से राम संजीवन को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।