हरिद्वार: निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए PAC और पुलिस ने ब्रह्मपुरी व निर्मला छावनी में निकाला मार्च
नगर निकाय चुनावों को लेकर जहां राजनीतिक दल कमर कसे हुए हैं, वहीं पुलिस और PAC ने भी कमान संभाल ली है। गुरुवार शाम 4 बजे करीब PAC की एक कंपनी और पुलिस ने ब्रह्मपुरी और निर्मला छावनी के संवेदनशील इलाकों में मार्च किया और लोगों को आदर्श आचार संहिता के पालन की नसीहत दी। निकाय चुनावों के दौरान बवाल, हंगामा और हिंसा करने वालों को इस मौके पर कड़ी चेतावनी दी गई।