हरिद्वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने दूधाधारी चौक से शिवमूर्ति तक निकाली रैली
नगर निकाय चुनाव में 23 जनवरी को होने वाले मतदान की तारीख करीब आते ही राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार शाम 4 बजे करीब दूधाधारी चौक से शिवमूर्ति तक कांग्रेस ने रैली का आए किया। रैली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कॉरिडोर से हरिद्वार को बचाने की अपील की गई।