हरिद्वार: निकाय चुनाव के मध्यनज़र पुलिस ने कनखल क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
निकाय चुनाव के मध्य नजर पुलिस ने बुधवार को कनखल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मनोज नौटियाल ने स्थानीय लोगों से चुनाव के मध्य नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और उनसे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील भी की है।