गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 1 DSLR कैमरा बरामद
शुक्रवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने घर की खिड़की काटकर चोरी करने वाले शहजाद और अशरफ नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को डीएलएफ कट के पास बने शौचालय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 01 कैमरा DSLR कैनन कम्पनी का बरामद हुआ है।