गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के रजापुर ब्लॉक में टाटा स्टील फाउंडेशन ने तैयार कराया आंगनबाड़ी केंद्र, DM और CDO ने किया उद्घाटन
गाजियाबाद के रजापुर ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मोरटी का उदघाटन शुक्रवार को DM-CDO ने किया। ये केंद्र टाटा स्टील फाउंडेशन ने शासन के नक्शे के अनुसार तैयार कराया है। इसमें रसोईगृह, भंडार गृह और शौचालय हैं। पूरे कैंपस में पेंटिंग इस तरह की गई है, जिससे बच्चों को बिना किताब-कॉपी के भी पढ़ाया जा सके।