गाज़ियाबाद: थाना लोनी पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले मनीष उर्फ पिंटू नाम के शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आपको बता दें कि बीते 3 जुलाई को थाना लोनी पर वादी की ओर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई थी।