पचरुखी: सराय थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों से चार शराबियों को किया गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात अलग अलग जगहों से मद्यपान के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में सराय थाना क्षेत्र के चांप निवासी सुनील यादव, बड़कागांव के छोटे तिवारी, पापौर निवासी अजय यादव और सहरसा जिले कंचनपुर निवासी कुमार बिपुल शामिल हैं। सभी शराबियों को पुलिस ने शुक्रवार को फाइन हेतु सीवान कोर्ट में पेश किया।