पचरुखी: बरहनी बाजार में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
पचरुखी प्रखंड के बरहनी बाजार में बुधवार की बीती रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात कार में सवार होकर तीन लोग अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान एक बड़ी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।