पचरुखी: पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप बाइक की ठोकर से महिला हुई जख्मी
पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनवर्षा निवासी तस्लीमा बेगम सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिवान की ओर से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी और भाग गया।