पचरुखी: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जसौली में किया गया ग्राम सभा का आयोजन
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बुधवार को जसौली पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बिहार में होने वाले विशेष सर्वेक्षण को लेकर आमजन को जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई तरह के प्रश्न भी पूछे और अधिकारियों ने उनका जवाब दिया साथ ही भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया।