पचरुखी: स्वतंत्रता दिवस पर पचरुखी में शान से लहराया तिरंगा, पूरे क्षेत्र में रहा जश्न का माहौल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को पचरुखी में तिरंगा शान से लहराया। पचरुखी प्रखंड परिसर में प्रमुख तारा देवी ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी जश्न का माहौल रहा। हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने एक दूसरे हो स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए।