हुज़ूर: इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बवाल, कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2026 इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बवाल, कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन,इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर प्रदर्शन किया |