आरा: असनी गांव में खेत घूमने निकले 28 वर्षीय किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Nov 2, 2026 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में खेत घूमने निकले एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान असनी गांव निवासी बबन यादव के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण यादव सुबह खेत घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान खेत में करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।