कोडरमा: मईया सम्मान योजना के सत्यापन में धांधली का आरोप, सेविका पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप
कोडरमा नगर क्षेत्र में संचालित मईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य में अनियमितता और धांधली के आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर वार्ड पार्षद को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से आम जनता को जानकारी दी कि योजना का सत्यापन निशुल्क किया जा रहा है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।