सोशल मीडिया पर खुद को Don, Gangster और King बताकर हथियारों का प्रदर्शन करने, नशाखोरी और गुंडागर्दी से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वालों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। साइबर सेल की निगरानी में 6 लोगों को चिन्हित कर तलब किया गया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट हटवाकर परिजनों को समझाइश दी, जबकि 2 वयस्कों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गुंडागर्दी, भड़काऊ पोस्ट या समाज में अशांति फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
durg | police | cybercell | socialmedia | gangster | weapons | action | minors | warning | bhilai | kpnews | crime | surveillance | law | security
#DurgPolice #CyberCell #SocialMedia #CrimeNews #BhilaiNews