रायसेन: रायसेन सहकारी बैंक में ₹55 लाख का गबन, कर्मचारी निलंबित, वित्तीय अनियमितता के संकेत
Raisen, Raisen | Apr 6, 2026 रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की चेक क्लीयरिंग शाखा में 55 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक प्रबंधन ने शाखा में पदस्थ कर्मचारी मोहम्मद शाहिद खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह गड़बड़ी पूर्व महाप्रबंधकों के कार्यकाल से जुड़ी बताई जा रही है।