मलारनाडूंगर: मलारना स्टेशन कस्बे में पत्नी के साथ मारपीट करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, करेल में उत्पात मचाते युवक को भी पकड़ा
मलारना डूंगर थाना पुलिस में सोमवार को अलग-अलग मामलों में दो लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। हेड कांस्टेबल प्रतिपाल मीणा ने शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मलारना स्टेशन पर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में रामकेश धोबी को गिरफ्तार किया। वहीं करेल गांव में उत्पात मचाते धर्मेंद्र प्रजापत को गिरफ्तार किया।