होशंगाबाद नगर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, पिपरिया गोलीबारी पर कार्रवाई की मांग
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और सरेआम हवाई फायरिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। फायरिंग करने वाले बदमाश अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा से मुलाकात की और कारवाई की मांग की।