टिकारी: टिकारी के प्राथमिक विद्यालय गुलरिया चक प्रथम में बाल संसद का हुआ गठन, राखी प्रधानमंत्री व सृष्टि उप प्रधानमंत्री हुए चयन
Tikari, Gaya | Sep 30, 2026 प्राथमिक विद्यालय गुलरिया चक प्रथम में बाल संसद का गठन बुधवार दोपहर किया गया। इस अवसर पर छात्रों में उत्साहपूर्ण का माहौल देखा गया। प्रधान शिक्षक दिग्विजय कुमार सिंह के साथ शिक्षक संजीत कुमार, अमन राज, शिक्षा सेवक उदय चौधरी की उपस्थिति में गठन प्रक्रिया संचालित हुई। प्रधान शिक्षक ने बच्चों को बाल संसद के महत्व और इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।