जमुई: गादी कटौना गांव में गेहूमन सांप ने वृद्ध को डंसा, परिजन ने सांप को मारकर सदर अस्पताल लाकर वृद्ध को कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026 गादी कटौना गांव में गुरुवार की रात 8:30 बजे कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डंस लिया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया।