आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब परिवहन करते युवक को किया गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त
आनंदपुरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार कॉस्टेबल सुशील व कुलदीप टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब की धरपकड़ एवं क्षेत्र में गश्त के लिए थाने से रवाना हुए।