मैनपुरी: बेवर क्षेत्र नवीगंज रुद्रपुर के पास डंफर में बाइक सवार दो महिला सहित तीन को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
बेवर क्षेत्र के नवीगंज रुद्रपुर के पास एलाऊ क्षेत्र के भीखपुरा निवासी रतना देवी पत्नी तिलक सिंह राजू और माधुरी के साथ बाइक से नवीगंज रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह तिलायनी के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रतना देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजू और माधुरी घायल हो गए। पुलिस ने मृतक महिला को पीएम को भेजा है।