कल्ला दह के लिए लोगों ने श्रमदान कर बनाया कच्चा रास्ता
करौली कल्लादह निवासियों ने कल्लाडे के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते को श्रमदान कर बनाया है। गंगाराम प्रजापत ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि स्थानीय निवासी बच्चू, बबलू, विष्णु, सुल्तान
मुनेश, देवा,शिवसिंह ,अजय आदि ने भद्रावती में पानी आने से नदी दरवाजे फुट ब्रिज कब्रिस्तान मार्ग के आगे ऊबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते को फाबडे चलाकर श्रमदान कर रास्ता बनाया।होने वाले मतदान के लिए आने वाले मतदान कर्मियों को नगर परिषद के वार्ड नं 48 के मतदान केंद्र राप्रावि कल्लादह तक आने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे
Badgaon, Udaipur | Sep 8, 2026