मुज़फ्फरनगर: प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने प्रेस वार्ता कर कहा - मुजफ्फरनगर में 3 लाख से ज्यादा बनाए जाएंगे भाजपा के सदस्य
गांधीनगर स्थित BJP कार्यालय पर मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 2 सितंबर से पूरे देश में भाजपा का सदस्य अभियान 2024 शुरू हो गया है।जिस पर लगातार भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, नेता देश की जनता को भाजपा से जोड़ने का काम कर रही है। उसी को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में 3 लाख से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाये जायेगे।