मुज़फ्फरनगर: सलीम शुद्ध भोजनालय बना फिर संगम शुद्ध भोजनालय, स्वामी यशवीर महाराज ने होटल ढाबे स्वामियों को फिर दी चेतावनी
रुड़की रोड स्थित सलीम शुद्ध भोजनालय का नाम फिर संगम शुद्ध भोजनालय होने पर स्वामी यशवीर जी महाराज ने फिर एक बार होटल ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना नाम केवल अपने नाम से ही रख ले। कोई भी हिंदू देवी देवताओं के नाम पर ना नाम न रखें। नहीं तो वह 7 सितंबर को सुबह 10 बजे उन होटल,रेस्टोरेंट,ढाबो पर पहुंचेंगे और उनके नाम खुद बदल देंगे।