मुज़फ्फरनगर: नामदर्ज मुकदमा दर्ज होने पर भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित पक्ष ने कचहरी परिसर में SSP से लगाई इंसाफ की गुहार
ग्राम बोपाड़ा के कुछ पीड़ित ग्रामीण कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे जहाँ उन्होंने गांव के कुछ दबंगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि थाना मंसूरपुर पर मुकदमा भी पंजिकर्त कराया गया लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। इस दौरान पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।