जसवंतनगर: मॉडल तहसील में लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन
तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान की अगुवाई में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शासन स्तर से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लेखपालों ने अंतर मंडलीय तबादले की व्यवस्था लागू किए जाने, तकनीकी पद घोषित करते हुए 2800 ग्रेड पे दिए जाने तथा वर्तमान साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता की मांग रखी.