मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की जोबनेर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल की बरामद की
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद कर उसकी कैम्पर गाड़ी भी जब्त कर ली। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द दास निवासी डूंगरी वाली ढाणी, बोराज के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पुछताछ कर रही।