भभुआ: भभुआ हाजत से फरार शराब तस्कर को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया, चार माह बाद पुलिस को मिली सफलता
Bhabua, Kaimur | Apr 10, 2026 भभुआ उत्पाद थाना के हाजत से फरार हुए एक शातिर शराब तस्कर को भभुआ पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 4 बजे भभुआ प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डाबोढ़ा खुर्द निवासी साहिल बताया जाता है। जो 22 दिसंबर 2024 को उत्पाद पुलिस ने रामगढ़ के बहपुरा पुल से गिरफ्तार किया था।