महनार: लाहौरी चक: शराब बेचने से मना करने पर फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
महनार थाना क्षेत्र के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लाहौरी चक में शराब बेचने से मना करने पर शराब करोबारी की ओर से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिककी दर्ज किया है।प्राथमिक की दर्ज करने के बाद पुलिस जब छापेमारी करने आरोपित के घर पहुंची तो इस दौरान आरोपित के घर से पुलिस ने 8 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।