डग: डग कस्बे में करंट लगने से किसान की हुई मौत
Dug, Jhalawar | Jun 10, 2024 डग में खेत पर पानी की होद भरने के लिए मोटर चलाते समय स्टार्टर से करंट लग गया। इससे किसान अचेत हो गया। परिजन उसे चिकित्सालय लेकर आए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हैड कांस्टेबल राजेंद्रकुमार ने बताया कि खेत कर कार्य कर रहे किसान सलीम कुरैशी निवासी डग की मौत हुई है। पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।