डग: डग में अवैध शराब तस्करी में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jun 8, 2024 डग पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रखा है।जिसके तहत डग पुलिस ने 11 महिने से फरार 2100 रूपये के ईनामी आरोपी ईश्वरसिह पिता सरदारसिह जाति राजपूत उम्र 30 साल को गुराडिया कलां से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। विशेष गठित टीम में थानाधिकारी सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।