चित्तौड़गढ़ के कपासन चौराहे पर गुरुवार को ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिससे ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।