झाझा: बाराजोर में हुए क्रूड ऑयल चोरी कांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Jhajha, Jamui | Sep 6, 2026 झाझा थानाक्षेत्र के बाराजोर के समीप आईओसीएल की हल्दिया-बरौनी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से तेल चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम 5 बजे प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव से दीपक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर झारखंड के गिरिडीह जिले