भभुआ: पोखरा की जगह शौचालय निर्माण पर बवाल, ईओ को सौंपा गया ज्ञापन
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 भभुआ नगर परिषद परिसर में प्राचीन पोखरा की जगह शौचालय निर्माण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और ईओ को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के सचिव विजय सिंह यादव ने की। उक्त स्थल पर पोखरा निर्माण को लेकर मांग किया गया है।