अकबरपुर: अकबरपुर थानाध्यक्ष ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर बच्चों को किया जागरूक
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को 12:00 बजे अकबरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय फतेहपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से इंटरनेट और सोशल मीडिया का