धनरुआ: धनरूआ थाने ने पुराना डकैती का मामला सुलझाया, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Dhanarua, Patna | May 17, 2026 17 मई 2026 — धनरूआ थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने आज बताया कि थाना दर्ज प्रकरण संख्या 15/21 दिनांक 25/01/21 (धारा 395/412 आईपीसी) में आरोपी विकाश कुमार (पिता: सोनेलाल यादव) निवासी ग्राम चम्पापुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला थाना कांड शीर्ष में डकैती से संबंधित था और गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।