भोरे: पारस बीघा टोला नारू चकरवा में एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल का किया गया जांच, मौजूद साक्ष्यों को किया गया एकत्रित
भोरे थाना क्षेत्र के परस बीघा टोला नारू चकरवा में रविवार की देर शाम मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान टीम के साथ थानाध्यक्ष अनिल कुमार भी मौजूद रहे। एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के काली स्थान के पास सड़क किनारे गत शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था ।