बेंगाबाद: बेंगाबाद के झलकडीहा में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एकतारा निवासी सुभाष मरांडी गंभीर रूप से घायल
चकाई थाना क्षेत्र के एकतारा गांव निवासी सुभाष मरांडी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को करीब 3 बजे उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि सुभाष मरांडी बाइक से एकतारा गांव से गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा के पास एक बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।