जहानाबाद: जहानाबाद हिंसा: 80 हिरासत में, 106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी; जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
जहानाबाद में छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, पुलिस पर हमला किया और डीएम आवास पर पथराव किया। रातभर की कार्रवाई में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया।