भरगामा: पैकपार में नशामुक्त पंचायत बनाने को चौपाल लगी, दो युवक स्मैक के साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से भरगामा प्रखंड की पैकपार पंचायत में ग्रामीणों ने सामूहिक पहल शुरू की है। नशामुक्त पंचायत बनाने के संकल्प के साथ आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया।