पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।
Bilgram, Hardoi | Jul 23, 2026