डिंडौरी: मूसर घाट डिंडौरी में अनाज से लदा ऑटो पलटा, तीन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी के मूसर घाट में अनाज से लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते तीन लोग घायल हो गए घायल को 108 एम्बुलेंस वाहन के चालक ओमप्रकाश कश्यप और ईमटी आशीष कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक अनाज से लोडिंग ऑटो नेवसा गांव जा रहा था उसी दौरान शुक्रवार दोपहर 2:30 अनियंत्रित होकर आटो पलट गया और तीन लोग घायल हो गए।