जगदलपुर: जगदलपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया गया आत्मीय स्वागत
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।