जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को रात साढ़े 8 बजे छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह 4 अक्टूबर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे।