जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने विश्वप्रसिद्ध दशहरा के मुरिया दरबार आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की दी जानकारी
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की परंपरागत मुरिया दरबार रस्म का आयोजन कल होने जा रहा है। इस अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है। आगामी आयोजन को लेकर बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने आज तहसील कार्यालय में मांझी-चालाकी के साथ बैठक की। बैठक में पारंपरिक रस्म के निर्विघ्न संपादन हेतु आवश्यक तैयारियों की समी