हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में वीएसीएल इंडिया रीयल स्टेट के एजेंटों ने धनराशि वापस दिलाने की लगाई गुहार, डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
चिट फंड एजेंट के आत्महत्या करने के मामले के बाद एक रीयल स्टेट कंपनी के एजेंट ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कंपनी से भुगतान कराने की गुहार लगाई है। एजेंटों का कहना है कि इस कंपनी में करीब तीन करोड़ रुपए क्षेत्र के लोगों का जमा कराया था। समयावधि पूरी होने के बाद अब कंपनी धनराशि वापस नहीं कर रही है और शाखा बंद करके गायब हो गई है।