हमीरपुर: कांशीराम कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा न होने पर अनशन पर बैठा परिवार
चोरी की घटना में स्थानीय पुलिस की हीला हवाली से आहत हो पीड़ित ने परिजनों संग सोमवार से कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने में बैठे सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी विजय निषाद ने बताया कि उसकी 10/120 कालोनी में बीते 18 मई की रात्रि को ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।