हमीरपुर: कुरारा विकासखंड में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव के लिये दाखिल हुये नामांकन, 6 अगस्त को होगा चुनाव
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत में होने वाले उपचुनाव में एक वार्ड में दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत में सदस्य पद के लिए दस वार्डो में उपचुनाव होने जा रहा है। जिसमे नौ वार्ड में एक एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।